हरदा के किसानों की बड़ी जीत: जिले को जल्द मिलेगी 11 नए विद्युत सब-स्टेशनों की सौगात।

हरदा। जिले के अन्नदाताओं के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। पिछले लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों के संघर्षों को बड़ी सफलता मिली है। शासन द्वारा हरदा जिले के लिए 11 नए विद्युत सब-स्टेशनों छिरपुरा, बडझिरी, बूंदडा, रूपीपरेटिया, नयापुरा, अबगांव कला, छिपावड, खेड़ा, उड़ा,बैरागढ़ एवं दीपगांव को जल्द स्वीकृति मिलने वाली है।

विशेष रूप से अबगांव कला, खेड़ा और नयापुरा के लिए स्वीकृत हुए 3 सब-स्टेशन स्थानीय किसानों की बड़ी उपलब्धि माने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इन 3 सब-स्टेशनों की मांग को लेकर पिछले 4-5 वर्षो से राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं आमकिसान यूनियन ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई थी।इन संगठनों के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा था, जिसका सुखद परिणाम आज जल्द सामने आने वाला है।

सब-स्टेशनों की स्वीकृति के बाद किसानों में हर्ष का माहौल है। इस सफलता के लिए किसानों ने प्रमुख रूप से: राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांतीय महामंत्रीरामजीवन बास्ट एवं स्वामी संतोष भारती एवं उनके सहयोगी संगठनों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।

“यह जीत केवल संगठन की नहीं, बल्कि हर उस किसान की है जिसने अपने हक के लिए मैदान में उतरने का साहस दिखाया। इन नए सब-स्टेशनों के बनने से लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।

” —रामजीवन वास्ट प्रांतीय महामंत्री राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ। खेती के लिए पर्याप्त और बिना ट्रिपिंग के बिजली मिलेगी।समय पर बिजली मिलने से सिंचाई का संकट दूर होगा।

बिजली की समस्या हल होने से पैदावार बढ़ेगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।हरदा के समस्त जागरूक किसानों और किसान संगठनों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई – स्वामी संतोष भारती आम किसान यूनियन

Leave a Comment