इन्दौर हरदा मार्ग पर स्थित नर्मदा कालोनी की पुलिया बनेगी हादसे का कारण ।

रिपोर्टर वर्ल्ड स्वराज न्यूज कन्नौद – विनोद भूतडा

मध्य प्रदेश के देवास जिले मे कन्नौद शहर मे इन्दौर हरदा मार्ग पर नर्मदा कालोनी मे नाले के उपर पुलिया नही बनाते हुए सीधी सडक बना दी गयी है जिसका असर यह होगा कि अब नया रोड बनने के बाद यहां यातायात का दबाब ज्यादा बढ गया है और वाहन भी तेज गति से चलते है जबकि इस नाले के खुले होने के कारण तथा सडक पर कोई रेलिंग नही लगाने के कारण रात के अंधेरे मे कोई भी वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है ।

वाहन सडक से सीधे नाले मे गिर सकते है वही अब तक इस नाले के पास स्थित बिजली की डीपी भी सडक से दूर नही की है यदि वाहन दुर्घटना ग्रस्त होता है तो करंट लगने का भी डर है इस प्रकार इस सडक पर नाले के पास संकेतक लगाने के साथ रेलिंग भी लगाना जरूरी है बारिश का मौसम तथा अंधेरे को देखते हुए प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए .ताकि दुर्घटनाए नही हो।

Leave a Comment