संवाददाता आनंद गवली सिराली
सिराली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज ग्राम भगवानपुरा से जन्माष्टमी की भव्य रैली का प्रस्थान हुआ। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए।
भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आ रहा है।भगवानपुरा से प्रारंभ हुई यह रैली सिराली पहुंचेगी। रैली के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह रैली के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मौजूद है और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है।
