कामधेनु गौशाला मे होगी संगीतमय श्री मद भागवत कथा ।

रिपोर्टर देवास विनोद भूतडा

भारतीय संस्कृति मे गौमाता का विशेष महत्व है और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति को गौमाता की भक्ति तथा सेवा के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है ऐसा उल्लेख हमारे शास्त्रो मे भी है ।

सतवास स्थित श्री काम धेनु गौशाला मे पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रभु श्री नारायण की कृपा से दिनांक 17 मई से 23 मई तक संगीत मय श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है ।

जिसमे प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 30 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा जिसमे ख्यात नाम विद्वान पण्डित श्री राजेश जी महाराज अमृत रस पान करायेगे .आयोजन समिति ने क्षेत्र वासीयो से उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है ।.

Leave a Comment