.देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास जिले के कन्नौद मे एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर शासकिय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर मे घुस गया करीब शाम सात बजे के आसपास हुई घटना से कोई अनहोनी नही हुई ।
लेकिन इस तरह ट्रक स्कूल परिसर तक कैसे पहुंचा रहवासीयो ने बताया कि ड्रायवर ट्रक चालु छोडकर नीचे उतर गया था बाद मे ट्रक अचानक चलने लगा . विद्यालय प्राचार्य राम भरोस परमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
