संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा
हरदा जिले कि तहसील सिराली मे श्रावण मास के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और शिवमय उत्साह के साथ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा का आयोजन 24 अगस्त को किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह के साथ मकड़ाई स्थित प्राचीन नागझिरी मंदिर से होगा।
कांवड़ यात्री मकड़ाई स्थित नागझिरी मंदिर कुंड से पवित्र नर्मदा जल कांवड़ में लेकर बाबा तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर, सिराली के लिए प्रस्थान करेंगे।
यात्रा के अंतिम पड़ाव पर बाबा तिलभांडेश्वर महादेव का पवित्र नर्मदा जल से जलाभिषेक किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा का मार्ग नागझिरी मंदिर (मकड़ाई), सोनपूरा, खुदीया, जिनवानीया, रामपुरा होते हुए सिराली तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल होंगे।
यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने तथा पूरे मार्ग को शिवमय बनाने की अपील की है।आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था एवं भक्ति के साथ धार्मिक जागरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
हर-हर महादेव, बोल बम और जय भोलेनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धालु इस पावन कांवड़ यात्रा में सहभागी बनेंगे।
