रिपोर्टर विनोद भूतडा मो न 9981458826
खातेगांव । मध्य प्रदेश मे सरकार की आबकारी नीति से स्थिति विकट हो चुकी है देवास जिले के खातेगाँव तहसील मुख्यालय पर स्थित शराब दुकान को ऐसे स्थान पर लगाने की स्वीकृति दे दी गयी है ।
जैसे वह शराब की नही किराने की दुकान है खातेगांव कन्नौद मार्ग पर स्थित इस शराब दुकान को इंदौर बैतुल मार्ग ( खातेगांव कन्नौद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदिर के सामने स्थापित किया गया है यहां दर्शन करने वाले भी शराबियो से परेशान है और यहां का नजारा देखिये लोग शराब की बोतल लेते है और सामने खडे होकर शराब पिते है और बोतल को वही फेक कर चले जाते है।
अत्यधिक भीड मे जब ग्राहक आते है तो शराब खरीद कर पीने वाले वही लड़ाई झगडा करने लगते है ऐसे मे शान्ति पूर्ण बस्ति मे हंगामा शुरू हो जाता है वही इस दुकान पर शराब की मूल्य सूची भी नही लगायी गयी है और मनमाने दामो पर शराब बेची जा रही है ।
वही इस दुकान के पीछे ही एक स्थान बनाकर रखा है जिसमे बैठकर शराबी शराब पिते है वही बस्ति मे हंगामा भी करते है यहा निवास करने वाले कहते है कि हम परेशान है लेकिन हमारी सुनवाई नही होती है।
वही राजस्व आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी यहां की शिकायतो पर ध्यान नही देते है इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा गांव गाव तथा बस्ति मे डायरी देकर कई विक्रेता नियुक्त कर दिये है जो जगह जगह शराब बिक्री करते देखे जा सकते है और आवासीय बस्ती मे लड़ाई झगडे होते रहते है ।
इस सम्बंध मे मौका मुआयना कर उचित कार्यवाही की जाए क्योकि छोटे छोटे बच्चे भी यहां इस तरह का माहोल देखकर गलत राह पर जा सकते है ।
इस सम्बंध मे खातेगांव आबकारी निरिक्षक पूजा गेहलोद ने मोबाइल पर बताया कि दुकान के सम्बंध मे जो शिकायते आपके द्वारा बतायी गयी है उनका मौका मुआयना कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
