आज आम किसान यूनियन द्वारा अनेक गांवों में मध्य प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और और अपना विरोध प्रदर्शन किया।

हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी की मात्रा को बढ़ाने को लेकर पिछले वर्ष की सोयाबीन की बीमा राशि को लेकर उर्वरक वितरण की विकास प्रणाली को बंद करने को लेकर आज आम किसान यूनियन द्वारा अनेक गांवों में मध्य प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और और अपना विरोध प्रदर्शन किया ।

उल्लेखनीय है कि 2 जुलाई को आम किसान यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सोपा जिसमें अपनी मांगों को लेकर गांव-गांव विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी

आगामी दिनों में आम किसान यूनियन द्वारा जिले के हर गांव में सरकार का पुतला दहन करके शीघ्र ही जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय को घेर कर डेरा डाला जाएगा।

आज ग्राम अबगांव खुर्द, आलनपुर, भुन्नास, आदमपुर आदि गांव में सरकार का पुतला दहन किया गया।

Leave a Comment