कन्नौद रिपोर्टरविनोद भूतडा
भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। महर्षि गौतम हाई स्कूल कांटाफोड़ श्री कृष्ण जन्म अष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाई गई।सर्व प्रथम भगवान कृष्ण को पालने में विराजित कर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने पूजन किया साथ ही विद्यालय संचालक बालकृष्ण शर्मा प्राचार्या अर्चना शर्मा ने भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मटकी सजाओं प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता , कृष्ण भगवान सजाओं प्रतियोगिता में प्रथक प्रथक पुरस्कार वितरण किए गए।साथ ही भगवान के भजनों पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ममता मालवीया ने किया प्रतियोगिता पूजा शर्मा, पायल गौड़ के कुशल नेतृत्व मे हुई साथ ही शिक्षक दिवस पर शिक्षक ऋषभ परमार, अजय धुर्वे , घनश्याम परसाई,संध्या धुर्वे, तनीषा यादव, माधुरी राठौर, नेहा वर्मा, श्रीमति दीपिका तिवारी, सपना झिल्या, पारुल बराया, मेघा अंडेरिया , प्रतीक्षा मर्सकोले आदि का अभिनंदन पत्र भेटकर अभिनंदन किया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओ सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।
