हंडिया : मां नर्मदा गौ शाला हंडिया में अनियमितता और 85 गौ वंश गायब को लेकर गो एवं गौशाला उत्थान नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी द्वारा हरदा कलेक्टर को सोफा ज्ञापन।

हरदा। (हंडिया) गो एवं गौशाला उत्थान नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी एवं टिमरनी खंड गौ सेवा प्रमुख आरएसएस गतिविधि गो सेवा विभाग से नारायण सिंह राजपूत द्वारा अपनी प्रमुख 5 मांगो को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया।

प्रमुख मांगे कुछ इस प्रकार है -1 मां नर्मदा गौशाला हंडिया में घोर अनियमितता एवं क्रूरता -मां नर्मदा गौशाला हंडिया के साथ की रजिस्टर के अनुसार दिनांक 8.4.26 को गोवंश संख्या 202 एवं दिनांक 19/5/ 2026 को 195 थी वर्तमान में गोवंश संख्या केवल 110 है दो माह में 85 गोवंश कम हुए।गौशाला के अंदर गौ माता कुपोषण के शिकार हैं हड्डियां दिखाई दे रही हैं बछड़ा बीमार अवस्था में जमीन पर पड़ा है एवं चारे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है रजिस्टर में AVFO /BVO द्वारा अंकित है कि हरे चारे के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है गौशाला प्रबंधन के लापरवाही और कुर्ता करण गोवंश की है दुर्दशा है।

2 NHAI एवं टोल कंपनी के लापरवाही से दुर्घटना -दिनांक 6/7/26 को रात्रि लगभग 1:45 बजे थाना हंडिया क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 47 हंडिया नए ब्रिज पर अज्ञात वाहन द्वारा 5 गौ माता एवं 1 बछड़े को कुचलकर मार दिया गया इस संबंध में थाना हंडिया में FIR क्रमांक 364 दिनांक 6/ 7/ 2026 दर्ज

3- FIR एवं जांच में विलंब

4-गोचर भूमि पर अतिक्रमण

5-टैग लगे गोवंश के मालिकों की जवाबदेही -रोड पर घूम रही गौ माता के कान में लगे टैग नंबर की जांच हो साथ ही पशु चिकित्सा विभाग से सभी टेक वाले गोवंश के मालिकों की सूची मंगवाई जाए ।

इन सभी मांगों को लेकर नारायण सिंह राजपूत गो एवं गौशाला उत्थान नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया ओर साथ ही बताया कि अगर उचित कार्यवाही नहीं होती है तो जिले के सभी गौ सेवक ओर सर्व समाज द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Comment