मध्यान्ह भोजन को लेकर उठे सवाल, सोमगांव स्कूल पहुंची मीडिया तो सामने आई हकीकतमाँ नर्मदा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष बोलीं—बच्चों के लिए नियमित बन रहा अच्छा भोजन, शिक्षक ने भी व्यवस्था को बताया संतोषजनक।

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा

एमपी से हरदा । ग्राम पंचायत सोमगांव की प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन को लेकर सामने आई चर्चाओं के बाद मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मीडिया टीम स्कूल पहुंची।

मौके पर मध्यान्ह भोजन व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदारों एवं स्कूल में मौजूद शिक्षक से चर्चा की गई। बातचीत के दौरान स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर सकारात्मक तस्वीर सामने आई।

मीडिया से चर्चा के दौरान माँ नर्मदा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष सुशीला कोगे ने मध्यान्ह भोजन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि समूह द्वारा बच्चों के लिए नियमित रूप से भोजन तैयार कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भोजन अच्छा बनाया जा रहा है तथा किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।शिक्षक ने भी किया भोजन व्यवस्था का समर्थनवहीं स्कूल में मौजूद शिक्षक विष्णु कलमे से जब मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने भी भोजन को लेकर संतोष जताया।

शिक्षक ने कहा कि वे स्वयं रोजाना बच्चों के साथ भोजन करते हैं और भोजन सही तरीके से तैयार होता है। शिक्षक विष्णु कलमे ने स्पष्ट कहा कि आजीविका समूह पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

ग्राम पंचायत के उपसरपंच रामभरोस पटवारे ने कहा कि, मे मध्यान भोजन का लगातार निरीक्षण कर्ता रहता हू, और भोजन भी कर्ता हू, अभी तक किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है, अगर कुछ होता भी तो समस्या का समाधान करायेगें।

उनके मुताबिक स्कूल में बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और व्यवस्था में किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं है।मौके पर पहुंचकर मीडिया ने जानी वास्तविक स्थितिमध्यान्ह भोजन जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा आरोप सामने आने पर उसकी वास्तविकता जानना जरूरी होता है।

इसी उद्देश्य से मीडिया टीम द्वारा स्कूल पहुंचकर संबंधित लोगों से सीधे चर्चा की गई। इस दौरान समूह अध्यक्ष और शिक्षक के बयानों ने भोजन व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की।बच्चों के भोजन की जिम्मेदारी संभाल रहा स्व-सहायता समूहग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में स्व-सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

सोमगांव की प्राथमिक शाला में भी माँ नर्मदा स्व-सहायता समूह द्वारा बच्चों के लिए भोजन तैयार कराया जा रहा है। समूह अध्यक्ष ने व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या से इनकार किया है।

फिलहाल सोमगांव प्राथमिक शाला में मौके पर की गई पड़ताल के दौरान मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर समूह अध्यक्ष एवं शिक्षक की ओर से संतोषजनक स्थिति बताई गई है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप से इतर वास्तविक स्थिति को सामने लाने के लिए मौके पर जांच एवं संबंधित पक्षों का पक्ष जानना ही सबसे महत्वपूर्ण है।

वाईट, सुशीला कोगे, समुह अध्यक्षवाईट, विष्णु प्रसाद कलमे, शिक्षकवाईट, रामभरोस पटवारे, उपसरपंच सोमगांववाईट, मुकेश कोगे, सरपंच सोमगांव कला।

Leave a Comment