कन्नौद का मुख्य मार्ग महात्मा गांधी मार्ग जिसकी पहचान गडडो बाली सडक से ही है – बडी संख्या मे है नेता कन्नौद मे लेकिन जनसमस्या के समाधान की बात नही करते।

रिपोर्टर देवास कन्नौद .विनोद भूतडा।

मध्य प्रदेश देवास जिले के कन्नौद नगर मे मुख्य मार्ग महात्मा गांधी मार्ग पर सडक मे बडे बडे गडढे हो चुके है पिछले एक वर्ष से इस सडक की स्थित बहुत खराब हो चुकी है यहां गडढो के कारण वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो ते रहते है ।

लेकिन प्रशासन इस सम्बंध मे ध्यान दे नही रहा है मौखिक तथा लिखित रूप मे कई बार नगर पालिका अधिकारी तथा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जा चुका है वर्तमान मे स्थिति इतनी दयनीय है कि कन्नौद के सबसे बडे पुलिस अधिकारी के कार्यालय के सामने सडक मे जान लेवा गडढा है।

वही बस स्टेण्ड के पास ऐसे कई गडढे है जिनसे बचने के लिये वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है लेकिन प्रशासन सडक बनाना तो दूर की बात है गड्ढो मे भराव तक नही करा पा रहा है ।

ऐसा लगता है देश का आर्थिक संकट नगर परिषद पर ही आया है जो जनता से सभी तरह के कर वसुल करती है लेकिन मूल भूत सुविधा नही देती है नगर परिषद मे जनता के व्दारा निर्वाचित अध्यक्ष है पन्द्रह पार्षद है तथा चार नामांकित पार्षद जिन्हे एल्डर मेन कहते है कन्नौद मे वर्तमान विधायक आशीष शर्मा का निवास स्थान है वही पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत तथा कैलाश कुंडल भी यही निवास करते है ।

लेकिन सडक जैसी समस्या पर उनका चुप रहना कई सवालो को जन्म देता है संयुक्त कलेक्टर कन्हैया लाल तिलवारी ने पूर्व मे सडक दूरस्त करने के लिए नगर परिषद को निर्देश देने की बात कही थी लेकिन अब उनका स्थानांतर हो गया है और संयुक्त कलेक्टर कन्नौद के पद पर प्रिया चंद्रावत की नियुक्ति की गयी है ।

लेकिन अब तक सडक मे भराव नही किया गया है कन्नौद मे प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस के कई प्रकार के पदाधिकारी और बडे बडे नेता है लेकिन सडक जैसी प्रमुख समस्या पर सब चुप है ” सरकार का काम करने का तरिका यह है कि हजारो रुपया खर्च करके सुविधा मत दो ।

“”दुर्घटना होने पर लाखो रुपया मुआवजा दिया जाता है ” जबकि नगर परिषद को सर्वाधिक राजस्व राशी मुख्य मार्ग से ही प्राप्त होती है लेकिन कोई उचित निर्णय लिया नही जा रहा है .वही जनता भी अपने अधिकारो के प्रति जागरूक नही है ‘ यदि जनता चाहे तो सब संभव हो जाए गली मोहल्ले मे सीमेंट कांक्रीट की सडक बना दी गयी लेकिन मुख्य मार्ग उपेक्षा का शिकार है प्रशासन को उचित कार्यवाही करना चाहिये ।

Leave a Comment