कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास जिला तथा हरदा जिला के मध्य मे स्थित मध्य प्रदेश की जीवन दायिनी मॉ नर्मदा के पावन तट पर नेमावर मे पुरुषोत्तम मास मे दिनांक 10 जून से 16 जून प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक संगीत मय श्री मद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है ।
यहां श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित श्री गुर्जर समाज धर्मशाला मे आयोजित इस कथा मे प्रख्यात विद्वान पंडित श्री मनोहर जी नागर महाराज रत्नाखेडी आश्रम तराना जिला उज्जैन द्वारा कथा का वाचन किया जायेगा ज्ञात रहे है कि श्री नागर महाराज ने प्रत्येक पुरुषोत्तम मास मे नर्मदा तट पर श्री मद भागवत कथा वाचन करने का संकल्प लिया है ।
यहां पांचवी बार कथा का वाचन होगा श्री नागर कहते है प्रभु इच्छा होगी तब तक कथा करेंगे आयोजन समिति मे नेमावर कन्नौद आष्टा उज्जैन तराना डोकाकुई सिद्धीगंज इंदौर सहित कई गांव शहर के धर्म प्रेमी सज्जन सम्मिलित है ।
.समिति ने धर्म प्रेमी सज्जनो से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने का निवेदन किया है ।
