कन्नौद आष्टा मार्ग पर हतलाय घाट पर हुए बडे बडे गडढे दो पहिया वाहन चालक हो सकते है दुर्घटना के शिकार।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

मध्य प्रदेश देवास कन्नौद आष्टा भोपाल मार्ग पर हतलाय घाट पर बीच सडक मे हो चुके बडे बडे गड्ढो के कारण गंभीर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है .।

मोटर सायकल चालको के लिए स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है संबंधित विभाग समय रहते गडढो ने भराव करके दुर्घटना से बचाव के प्रयास करे .विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस घाट पर बडा ही खतर नाक मोड है और रात के अंधेरे मे पूर्व मे कई बार दुर्घटनाए हो चुकी है ऐसी स्थिति मे यह गडढे बडी दुर्घटना का कारण बन सकते है मप्र सरकार विकास के बडे बडे दावे कर रही है ।

लेकिन यहां सड़क को लेकर स्थिति बहुत खराब हैइनका कहना है – सडक निर्माण विभाग के अधिकारी को उक्त गडढो का भराव करने के लिए हम सूचना दे रहे है अवधेश कुमार सिंह तहसीलदार कन्नौद।

Leave a Comment