कन्नौद का मुख्य मार्ग जिसकी पहचान गडढे वाली सडक , प्रतिदिन छोटे वाहन गडढो मे हो रहे दुर्घटना ग्रस्त ।

रिपोर्टर देवास कन्नौद विनोद भूतडा

कन्नौद। कन्नौद का मुख्य मार्ग महात्मा गांधी मार्ग जिस पर प्रतिदिन छोटे बडे हजारो वाहनो का आवागमन होता है और सर्वाधिक सम्पत्ति कर और अन्य कर भी नगर परिषद को यही से प्राप्त होता है किंतु कोई विशेष सुविधा मिलना तो दूर की बात है साधारण सडक जैसी सुविधा से भी रहवासी वंचित है यहां की सडक मे बडे बडे गडढो के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है ।

वही पैदल चलने वाले भी परेशान है करीब तीन वर्ष से इस सडक मे बडे बडे गड्ढे हो चुके है और यहां ‘ नई सडक बनाने की बात की जाती रही है और जन प्रतिनिधि और अधिकारी हमेशा आश्वासन देकर जनता को चुप करा देते है ।

नगर मे स्थिति गडढो से इतनी खराब हो चुकी है कि रहवासी कहने लगे है कि सडक नही बना सकते है तो गडढो मे भराव ही कर दिया जाएं जिससे दूर्घटना से बचाव किया जा सके ।

कन्नौद मे सडक के सम्बंध मे रहवासियो का कहना है कि बडे बडे विकास के वादे किए जा रहे है . लेकिन सडक जैसा मामूली कार्य जो मूलभूत आवश्यकता है उस पर ध्यान नही दिया जा रहा है वर्तमान विधायक और दो पूर्व विधायक भी इस नगर मे निवास करते है वही जनता व्दारा चूने हुए अध्यक्ष है , पन्द्रह पार्षद है . तथा कई प्रकार के पदाधिकारी भाजपा कांग्रेस से है ।

किंतु जनता को होने वाली परेशानी पर कोई गंभीरता पूर्वक निर्णय नही लिया गया और आने वाले समय मे बरसात मे स्थिति और ज्यादा खराब होनी है ! इस सम्बंध मे संयुक्त कलेक्टर कन्हैया तिलवारी ने बताया कि नगर परिषद को सडक के सम्बंध निर्देश दिए जाएगे .।

वही मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल जोशी से मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होने मोबाइल पर बात नही की

Leave a Comment