कन्नौद निप्र विनोद भूतडा देवास जिले के कन्नौद मे नगर परिषद की उदासीनता से अनेक प्रकार की समस्याए व्याप्त है सडक मे बडे बडे गडढो के कारण प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है लेकिन नगर परिषद ने ध्यान देना मुनासिब नही समझा विकास के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार दस पैसा काम होता है एक रुपया का बील बनता है ।
नगर मे बढते अतिकृमण से सडक छोटी हो गयी है प्रतिदिन ट्राफिक जाम होता रहा है लेकिन भाजपा सरकार विकास के दावे करती है जो धरातल पर जीरो है कन्नौद मे मुख्य मार्ग महात्मा गांधी मार्ग जो सर्वाधिक व्यस्तम मार्ग है वहां सडक मे इतने बडे बडे गडढे हो गये है कि ।
वाहन अंसतुलित होकर दूर्घटना ग्रस्त हो रहे है . इस लिए कांग्रेस ने एक रैली निकालकर नगर मे व्याप्त समस्या का समाधान करने की मांग की वही मांग पूर्ण नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी इस आशय का एक पत्र नगर परिषद प्रशासन को सौपा इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष तेजस्वी मांजरेकर अकरम खान ओम कचोले जितेंद्र जा ट आमीन ताज सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
