नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई, जयकारों से गूंजा ग्राम भगवानपुरा।

संवाददाता आनंद गवली सिराली

भगवानपुरा, जिला हरदा (मध्य प्रदेश)। हरदा जिले की सिराली तहसील के ग्राम भगवानपुरा में माता रानी की विदाई का अवसर श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं से परिपूर्ण रहा। नौ दिनों तक माता रानी की आराधना, पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन रहे श्रद्धालुओं ने नम आंखों और भावुक मन से मां जगत जननी को विदाई दी।

ग्राम भगवानपुरा के दोगला पानी में माता रानी के नौ स्वरूपों के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य माना। पूरे धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और माता रानी के जयकारों से गांव गुंजायमान होता रहा।

मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।विदाई के समय भावुक हुए श्रद्धालुमाता रानी की विदाई के समय भक्तों के मन में जहां मां के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास दिखाई दिया, वहीं विदाई की घड़ी ने सभी को भावुक भी कर दिया।

श्रद्धालुओं ने मां से प्रार्थना की कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और अगले वर्ष पुनः पधारकर भक्तों को दर्शन देने का सौभाग्य प्रदान करें।

माता रानी की विदाई केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। मां के चरणों में शीश झुकाकर भक्तों ने भावपूर्ण विदाई दी और अगले वर्ष फिर से माता रानी के आगमन की उम्मीद के साथ उन्हें विदा किया।

Leave a Comment