पंचायत भवन की बाउंड्री के कॉलम को लेकर सवाल, पहले बने नक्शे और अब बदलाव की बात पर उठी आपत्ति

संवाददाता आनंद गवली सिराली

हरदा/सिराली। हरदा जिले की तहसील सिराली अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुरा में पंचायत भवन की बाउंड्री निर्माण को लेकर अब निर्माण कार्य के कॉलम और स्वीकृत इस्टीमेट को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले में संबंधित इंजीनियर रेखा जी द्वारा बताया गया है कि बाउंड्री में जो कॉलम पहले से बनाए गए हैं, उनके बीच में अतिरिक्त कॉलम भी लगाए जाएंगे।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि निर्माण से पहले इंजीनियर द्वारा नक्शा एवं इस्टीमेट तैयार किया गया था, तो निर्माण के दौरान कॉलम की संख्या या डिजाइन में बदलाव की आवश्यकता क्यों पड़ी?ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी निर्माण कार्य के लिए पहले से तैयार किए गए नक्शे एवं इस्टीमेट के आधार पर ही कार्य होना चाहिए।

यदि मौके की आवश्यकता के कारण इसमें बदलाव किया गया है, तो उसकी तकनीकी स्वीकृति और संशोधित इस्टीमेट क्या तैयार किया गया है, यह भी स्पष्ट होना चाहिए।

वहीं, पूरे मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या मूल इस्टीमेट तैयार करते समय स्थल का सही तकनीकी परीक्षण किया गया था? यदि बाद में अतिरिक्त कॉलम की आवश्यकता सामने आई, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और इसके लिए विभागीय स्तर पर क्या प्रक्रिया अपनाई गई?मामले को लेकर जब इंजीनियर रेखा जी से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो आरोप है कि बाद में उनका नंबर पत्रकार के मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया गया।

ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारियों से यह स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है कि पत्रकार द्वारा जानकारी मांगने पर संपर्क का माध्यम क्यों बंद किया गया।इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों के बीच निर्माण कार्य में पारदर्शिता को लेकर आशंका उत्पन्न हो रही है और किसी प्रकार की अनियमितता या मिलीभगत तो नहीं हुई, इसकी निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग उठ रही है।

यदि जांच में सब कुछ नियमानुसार पाया जाता है तो स्थिति स्वतः स्पष्ट हो जाएगी।अब देखना यह है कि संबंधित जनपद एवं तकनीकी अधिकारी मामले की जांच कर मूल इस्टीमेट, नक्शा, स्वीकृति, निर्माण स्थल की वास्तविक स्थिति तथा यदि कोई संशोधित इस्टीमेट बनाया गया है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक।

Leave a Comment