संवाददाता आनंद गवली सिराली
हरदा/खिड़कियां। हरदा जिले की तहसील खिड़कियां अंतर्गत ग्राम पंचायत बावड़ियां में पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया जब ग्राम पंचायत बावड़ियां के पंचायत भवन पहुंची तो वहां ताला लटका मिला, जबकि पंचायत भवन परिसर में कचरे का अंबार दिखाई दिया।
इससे साफ-सफाई और पंचायत के नियमित संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वहीं ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले जूनापानी गांव में भी सड़क पर पानी भरा हुआ मिला।
ग्रामीणों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में सवाल उठता है कि पंचायत भवन में सफाई व्यवस्था और गांव में नालियों की सफाई पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है।
मामले में ग्राम पंचायत के सचिव सत्यनारायण राजपूत से संपर्क करने के लिए फोन लगाया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया।अब देखना होगा कि पंचायत भवन में फैले कचरे और जूनापानी में जलभराव की समस्या को लेकर पंचायत स्तर पर कब तक कार्रवाई की जाती है।
