रामटेक पंचायत में एक भी नाडेप नजर नहीं आया, निर्माण को लेकर उठे सवाल

संवाददाता अनिल मालवी खिड़कियां

हरदा/खिड़कियां। हरदा जिले की तहसील खिड़कियां अंतर्गत ग्राम पंचायत रामटेक में नाडेप निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में एक भी नाडेप मौके पर दिखाई नहीं दे रहा है, जबकि नाडेप निर्माण को लेकर पंचायत के रिकॉर्ड में कार्य होने की बात सामने आ रही है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव जी से बात की गई, तो उनका कहना है कि “नाडेप मेरे द्वारा बनाए गए हैं।” ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि यदि नाडेप बनाए गए हैं तो वे मौके पर कहां हैं और उनकी वास्तविक स्थिति क्या है?

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर नाडेप निर्माण की स्थिति, स्थान और पंचायत रिकॉर्ड का मिलान किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविकता स्पष्ट हो सके।

अब देखना यह है कि संबंधित जनपद पंचायत एवं पंचायत विभाग द्वारा इस मामले में मौके का निरीक्षण कर क्या स्थिति सामने लाई जाती है।

Leave a Comment