देवास मप्र रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास। जिले की कन्नौद तहसील अंतर्गत सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा कन्नौद तालाब मोहल्ला स्थित श्री बडकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्म उत्सव श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाया जन्म महोत्सव के साथ भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती आरती की गयी ।
जिसमे बडी संख्या मे सर्व ब्राम्हण समाज सामाजिक विप्र बन्धु सम्मिलित हुये तथा सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति मे विशाल शौर्य यात्रा कन्नौद मे दिनांक 1मई 2026 को श्री बडकेश्वर महादेव मंदिर से दोपहर 4 बजे निकालना तय हुआ यात्रा नगर भ्रमण के बाद परिणय गार्डन पहुंचेगी जहां महाप्रसाद ( छप्पन भोगा ) का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही सामाजिक गतिविधि तथा कई विषयो पर चर्चा की गयी साथ ही पुरुष महिला तथा बच्चो सभी से शोर्य यात्रा मे सम्मिलित होने की अपील की गयी समापन अवसर पर महाप्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कुंडल हरिप्रसाद उपाध्याय पं० मधु सुदन शर्मा रामानंद उपाध्याय संतोष पंडा हरिश शर्मा किशन उपाध्याय संतोष उपाध्याय रुपेश शर्मा ओम प्रकाश उपाध्याय राहुल दुबे सुभाष दुबे हरिओम तिवारी बलराम हरदोईया श्रीकांत पुरोहित सहित ब कई वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित थे ।
श्री बडकेश्वर महादेव मंदिर के महंत पंडित श्री रमेश शर्मा ने भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को सदैव श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह से मनाने का आव्हान किया
