रिपोर्टर देवास विनोद भूतडा .
देवास जिला मे टोककला मे फटाका फेक्ट्री मे आज सुबह आग लगने से विस्फोट हो गया जिसमे दो व्यक्तियो की मौत तथा पन्द्रह से ज्यादा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है ।
मध्यप्रदेश कारखाना अधिनियम का उल्लंघन तथा विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन कोई नई बात नही है ‘ इन फैक्ट्री (कारखाना ) को स्थापित करने के पहले तथा बाद मे सुरक्षा मानको की अनदेखी निर्दोष लोगो को जान देकर चुकाना पड़ी है ।
पूर्व मे धार तथा हरदा जिला मे फटाका फैक्ट्री मे कई गरीब मजदूर मौत का शिकार हो चुके । है लेकिन घटना के बाद कुछ दिनो तक चिंता की जाती है बाद मे सब भूल जाते है इस प्रकार फैक्ट्री मे सुरक्षा प्रबंधन पर कभी भी अधिकारियो ने गौर नही किया।
तथा अधिकारियो को यदि सुरक्षा नियमो के विषय मे बताते है तो वह ध्यान नही देते है क्योकि सम्बंधित कारखाना संचालक इनकी नाराजगी दूर करने के लिए इनको दान दक्षिणा दे देता है जबकि सुरक्षा नियमो की अनदेखी हरदा मे कितनी भारी पडी ।
. तथा कई लोग अपने परिवार के मुखिया या रिश्तेदार की मौत का मातम मना रहे उनको मुआवजा आज तक नही मिला है ।
फैक्ट्री शहर से कितनी दूर है इसकी जांच की जानी चाहिए सुरक्षा प्रबंधन पर ध्यान दिया जाना चाहिये .इस सम्बंध मे देवास कलेक्टर ऋतु राज सिंह से चर्चा करने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल पर बात नही की ।
