रिपोर्टर विनोद भूतडा देवास कनौद
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला देवास द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा, सामाजिक सरोकारों तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर विस्त्रत चर्चा की गई।
सम्मेलन में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का कन्नौद ब्लॉक के पत्रकार साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर देवास विधायक गायत्री राजे पंवार , प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित, संभाग अध्यक्ष मनोज जैन, , राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, पत्रकार संगीता राठौर जिलाध्यक्ष अरविंद चौकसे जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश परमार सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और शासन-प्रशासन तथा आमजन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं।
वर्तमान मे ऐसे सम्मेलन पत्रकारों के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को नई दिशा प्रदान करते हैं।सम्मेलन में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।
उपस्थित पत्रकारों ने जनसरोकारों से जुड़ी निर्भीक, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर कन्नौद विकासखंड सहित जिले के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
देवास जिला उपाध्यक्ष बाल कृष्ण शर्मा सचिव दीपक धारीवाल ब्लांक अध्यक्ष रविंद परमार सचिव मनोज डाबी कोषाध्यक्ष राजकुमार मोदी वरिष्ठ साथी यूसूफ खान गणेश जैसवाल हरिश दूबे सोहन राठोर आदि सदस्यो ने देवास मे वरिष्ठ पदाधि कारियो का अभिनंदन किया तथा आयोजन की सफलता पर बधाई दी इस दौरान पत्रकारो व्दारा मां चामुण्डा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
