सिराली। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा नगर परिषद सिराली के वार्ड क्रमांक 8, 10, 11, 14 एवं 15 के रहवासियों की पट्टे संबंधी समस्या को लेकर नगर परिषद सिराली में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त वार्डों में लंबे समय से रह रहे कई परिवारों को उनके आवासीय स्थलों के पट्टे नहीं मिल पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पट्टे नहीं होने से रहवासियों को अपने मकान एवं जमीन से संबंधित विभिन्न शासकीय कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर परिषद से मांग की कि वार्ड क्रमांक 8, 10, 11, 14 एवं 15 में पात्र हितग्राहियों का नियमानुसार सर्वे कराकर उन्हें जल्द से जल्द आवासीय पट्टे प्रदान किए जाएं, ताकि वर्षों से निवासरत परिवारों को उनके आवास का कानूनी अधिकार मिल सके।पार्टी ने नगर परिषद से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा संबंधित वार्डों के रहवासी मौजूद रहे।
