संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी
हरदा। जिले की तहसील सिराली अंतर्गत ग्राम आमासेल में डोल ग्यारस के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। गांव में धार्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणजन झांकी में शामिल हुए।
पंडित राधा मोहन जी के द्वारा राधा-कृष्ण की झांकी तैयार कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। झांकी के दौरान ग्रामवासी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।झांकी के गांव में भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए।
बच्चों में भी झांकी को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।डोल ग्यारस के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से पूरे आमासेल गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ भगवान राधा-कृष्ण की झांकी में सहभागिता
