कन्नौद के पास रामखेडी मे विशाल मंदिर का निर्माण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन 23 अप्रेल को भण्डारे के साथ होगा।

देवास ।कन्नौद मध्य प्रदेश के देवास जिले मे कन्नौद नगर धार्मिकता के क्षेत्र अव्वल रहता है तथा भगवान की छत्र छात्रा मे भक्तो के सहयोग से सब संभव हो जाता है कन्नौद से करीब तीन चार किमी दूर जजालखेडी जिसे अब राम खेडी नाम दिया गया है ।

वहां ग्रामीणो के सहयोग श्री हनुमान जी तथा श्री भोले नाथ शिव परिवार का विशाल मंदिर निर्माण किया गया जिसमे कन्नौद और आसपास के कई भक्तो ने सहयोग दिया तथा विशाल रूप मे मंदिर निर्माण किया गया मूर्तिया विराजित की गयी है तथा 19 अप्रेल को विशाल कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यकम का शुभारंभ हुआ जिसमे देश के प्रख्यात विद्वाल संतो के सानिध्य मे पं० आदर्श शर्मा गुरु महाराज के मार्गदर्शन मे विद्वान पंडितो व्दारा यहां धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ महाआरती किये जा रहे है।

सुबह आठ बजे से रात्री तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन मे क्षेत्र वासी श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ भाग ले रहे है इस आयोजन मे वैसे तो सभी क्षेत्रवासी सहयोगी है लेकिन श्री रणजीत हनुमान भक्त रामायण मंडल के सदस्य सेवा दे रहे है ।

और यहां 23 अप्रेल को सभी धार्मिक आयोजन का समापन मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा तथा भण्डारे के साथ होगा रणजीत हनुमान मण्डल ने जोडनदि सहित कई मंदिरो के पूर्न निर्माण और नव निर्माण मे अपनी भूमिका निभाई है मंडल के प्रमुख श्री देवकृष्ण शर्मा हमेशा धर्म के क्षेत्र मे खुद तो तैय्यार रहते है अपने साथियो को साथ लेकर चलते है वही क्षेत्र वासी भी सहयोग देते है ।

Leave a Comment