हंडिया पुलिस की अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्यवाही ,9.15 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध रेत जब्त।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंडिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तड़के कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मामला दर्ज किया है।

*घटना का विवरण: -*दिनांक 07/09/2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेमावर की ओर से फोर लाइन एनएच-47 होकर नीले रंग के फार्मट्रैक ट्रैक्टर (क्र. MP 37 ZH 3757) में बिना नंबर की ट्रॉली जोड़कर अवैध रेत चोरी कर बेचने के उद्देश्य से ले जाई जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु हंडिया पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर फोर लाइन रोड ब्रिज, ग्राम बागरुल के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

*जब्त शुदा मशरूका: -* मौके पर साक्षियों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर ट्रॉली में 371.5184 घन फीट अवैध रेत भरी पाई गई।

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित संपत्ति विधिवत जब्त की:फार्मट्रैक ट्रैक्टर (क्र. MP 37 ZH 3757): कीमती लगभग ₹7,00,000/-बिना नंबर नीले रंग की ट्रॉली: कीमती लगभग ₹2,00,000/-अवैध रेत (371.5184 घन फीट): कीमती लगभग ₹15,000/-कुल जुमला मशरूका: ₹9,15,000/- (नौ लाख पंद्रह हजार रुपये)

*वैधानिक कार्रवाई: -* जब्तशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाना हंडिया में अपराध क्रमांक 397/2026, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) एवं धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। फरार चालक की पतासाजी जारी है।

Leave a Comment