कन्नौद मे वस स्टेण्ड के पास आष्टा रोड पर अंधेरा ।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास जिले के कन्नौद बस स्टेण्ड के पास आष्टा रोड प्रकाश व्यवस्था का अभाव है यहां एक भी सडक बत्ती ( स्ट्रीट लाइट ) नही है और रात के समय वस स्टेण्ड आने जाने वाले यात्रीयो के साथ कोई वारदात होती है तो कोन जिम्मेदार होगा जबकि इसी मार्ग पर न्यायालय तथा एएसपी निवास है वही सांदीपनि विद्यालय का निर्माण भी पूर्णता की ओर है लेकिन नगर परिषद तथा प्रशासन सुरक्षा के प्रति कितने जबाब देह है ।

यह स्पष्ट हो रहा है भारतीय आजादी के अस्सी वर्ष हो रहे है वर्षा काल मे आने वाले त्यौहार सावन महोत्सव जन्माष्टमी गणेश चतुर्थी ( गणेश उत्सव ) डोल ग्यारस अनंत चतदर्शी नवरात्री दशहरा आदि के अवसर पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की जाती है ताकि श्रद्धालु परेशान नही हो लेकिन यहां तो सुरक्षा के लिए आवश्यक साधन का प्रबंध नही कर पा रहे है।

वही पूर्व मे करीब एक वर्ष पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल जोशी र्ने बताया था कि शीघ खम्बे लगाकर ट्यूब लाईट लगाई जा रही है जो अब तक अमल मे नही आया है ।

बस स्टेण्ड के पास सडक बत्ती नही लगा पा रहे है फिर भी विकास की गंगा बहाने का दावा कर रहे है वर्षा काल मे तो स्थिति बहुत खराब हो जाती है पैदल आने वाले कहते है कि जंगल मे जा रहे ऐसा लगता है ।

Leave a Comment