देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा . मो न 9981458826
कन्नौद मे राष्ट्रीय राजमार्ग व्दारा फोरलेन सडक का निर्माण कार्य जारी है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की उदासीनता से स्थिति दयनीय है कन्नौद मे कासरनी नदि तथा बागन खेडा के बीच मे से निकला यह मार्ग आष्टा रोड पिपलदा रोड होकर पुराना दशहरा मैदान पहुंचता है लेकिन वर्ष 2024 से बन रहे इस मार्ग के निर्माण की धीमी गति से स्थिति दयनीय हो गयी है ।
पुराना दशहरा मैदान पर पूल बन रहा है और उसके नीचे मार्ग संगम होगा लेकिन वह पूल बनाने मे लम्बे समय से धीमी गति से काम हो रहा है परिणाम स्वरूप वाहनो को साइड मे कच्चे रास्ते से निकाला जा रहा है और यदि बरसात तक यहां पूल बनाने का काम नही किया गया तो वाहन बरसात मे किचड मे फंस जायेंगे और घंटो तक मार्ग अवरुद्ध हो जायेगा ।
लेकिन इस सम्बंध मे प्रशासन और जन प्रतिनिधि कोई चिंतित नही है वही फोर लेन पर कई जगह भराव कार्य मे देरी हो रही है जिससे यह मार्ग प्रारंभ नही हो पा रहा है ।
जबकि यदि भराव कर दिया जाए तो मुख्य मार्ग पर यातायात मे भारी वाहनो के प्रवेश से जो अव्यवस्था फैल रही है उससे मुक्ति मील जाएं क्षेत्र वासियो ने पूल निर्माण तेज गति से करने की मांग की है ।
