संवाददाता आनंद गवली सिराली
हरदा/सिराली। शासकीय प्राथमिक शाला लाल्याचापड़ में स्कूल निर्धारित समय से पहले बंद मिलने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले को लेकर संकुल प्राचार्य द्वारा प्रधान पाठक तिवारी जी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया।
दरअसल, 15 सितंबर 2026 को मीडिया टीम जब स्कूल पहुंची तो विद्यालय करीब 4:25 बजे बंद मिला। इस दौरान स्कूल में मौजूद शिक्षक राठौड़ सर से जब प्रधान पाठक के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि प्रधान पाठक तिवारी जी खाता खुलवाने के लिए गए हैं।
मीडिया टीम द्वारा जब राठौड़ सर से स्कूल निर्धारित समय से पहले बंद होने को लेकर सवाल किया गया तो उनके द्वारा कथित रूप से जवाब दिया गया कि “क्या हुआ, स्कूल अगर समय से पहले बंद कर दी तो।
”मामले के सामने आने के बाद संकुल प्राचार्य द्वारा प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
नोटिस में स्कूल समय से पहले बंद करने, प्रधान पाठक के समय पर उपस्थित नहीं होने तथा मीडिया के समक्ष दिए गए जवाब को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।अब देखने वाली बात यह है कि संकुल प्राचार्य द्वारा जारी किए गए नोटिस पर प्रधान पाठक की ओर से क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है और विभाग द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
