कन्नौद देवास रिपोर्टरविनोद भूतडा मो . न . 9981458826
कन्नौद मे जन्मी कई बहने जो देश के कई शहर और गांव मे निवास रत होकर अपने परिवार के साथ आनंद पूर्वक अपना जीवन जी रही है पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रभु श्री नारायण की भक्ति के साथ धार्मिक कार्यकम रामायण पाठ का आयोजन कर ब्राम्हण भोजन का आयोजन किया तथा कन्नौद के इतिहास मे एक विशाल और भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया।
जिसमे विधायक श्री आशीष शर्मा ने भी उपस्थित होकर सभी को शुभ कामनाए दी . समारोह मे देश भर मे निवास रत बहने अपनी जन्म स्थली कन्नौद मे परिणय गार्डन मे उपस्थित हुई इस आयोजन की भव्यता और ज्यादा तब बनी जब माताओ और भाभियो ने उपस्थित होकर उनका उत्साह वर्धन किया माहेश्वरी समाज कन्नौद के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद तापडिया और उनके कार्यकारिणी सदस्यो के साथ वरिष्ठ समाज सेवियो की उपस्थिति मे वरिष्ठ समाज सेवी माताओ भाभियो और बहनो का स्वागत हार के माध्यम उपहार भेट अभिनंदन किया गया ।
इस अनूठे कार्यकृम मे उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने कार्यकृम की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसा भव्य कार्यकृम करने की शुभ कामनाए देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे एकता का स्वरूप दिखाई देता है .कार्यकृम का समापन सहभोज के साथ किया गया।
