संवाददाता अनिल मालवीय सिराली
हरदा जिले कि नगरपरिषद सिराली मे जिला फुटकर व्यापारी संघ एवं जयस संगठन के अध्यक्षों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी योजनाओं और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय बढ़ाने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संगठनों की ताकत उनके सदस्यों में निहित होती है, इसलिए जनसंपर्क अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे अध्यक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि संगठनों का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित न रहे, बल्कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और उनके हितों की रक्षा भी प्राथमिकता में शामिल हो।
इसके लिए समय-समय पर बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे बैठक का उद्देश्य संगठन को नई दिशा देना और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। दोनों संगठनों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्र में व्यापारियों और समाज के अन्य वर्गों के हितों को और मजबूती मिल सके।
