देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा मोन 9981458826
भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप मे तेलगांना राज्य ( दक्षिण भारत ) मे मप्र के देवास जिले की कन्नौद तहसील के डोकाकुई ग्राम मे निवासरत श्री नृसिंह दास तापडिया के नाती तथा श्री राजेंद्र और श्री विनोद तापडिया ( माहेश्वरी समाज कन्नौद अध्यक्ष ) के भांजे संजय जाजु मूलरूप से भोपाल निवासी है इनके माता पिता श्री मती विमला देवी . श्री नारायण दास जाजु ‘ है ।
भारतीय आजादी के बाद पहली मर्तबा देश मे कोई मुख्य सचिव माहेश्वरी परिवार से नियुक्त किया गया है .।
इस नियुक्ति पर माहेश्वरी सेवा समिति दक्षिण बंगलोर द्वारा हर्ष व्यक्त किया है तथा बधाई संदेश प्रेषित किया है . यह नियुक्ति सम्पूर्ण देश के माहेश्वरी बंधुओ के लिए हर्ष का विषय है ।
कई क्षेत्रो से श्री जाजु को बधाईयां प्राप्त हो रही है . आज मप्र मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से श्री जाजु ने भेंट की . डॉ यादव ने भी उन्हे हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है देवास जिला माहेश्वरी समाज तथा कन्नौद सोनकच्छ बागली कांटा फोड सतवास भौरासा लोहारदा सहित कई नगर और गांव मे निवासरत माहेश्वरी समाज पदाधिकारी तथा सामाजिक बंधुओ ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जो कर्त्तव्य के प्रति समर्पित होते है ।
वह अपनी योग्यता के आधार पर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते है और उच्च पद प्राप्त करते है . आशा कि जाती है श्री जाजु पूर्ववत गरीबो पीडितो की सहायता के सदैव तत्पर रहेंगे और अपने परिवार का गौरव बढ़ायेंगे ।
