_देवास/कन्नौद_रिपोर्टर विनोद भूतडा
_सियासत जब सिर चढ़कर बोलने लगती है, तो शिष्टाचार और आस्था दरकिनार हो जाते हैं। सावन के महीने में जहां पूरी दुनिया भगवान भोलेनाथ के स्वागत में पलक-पावड़े बिछाए खड़ी रहती है, वहीं कन्नौद के बस्ती में जब ढोल-मंजीरों की थाप पर शिव जी की आरती शुरू हुई, तो आम श्रद्धालु तो छोड़िए, बच्चे-बुजुर्ग तक सम्मान में खड़े हो गए।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण मनीष चौधरी और उनके साथ पधारे पार्टी के ग्रामीण पदाधिकारी। वही बैठे रहे आरती गूंजती रही, शंखनाद होता रहा, उस पावन पल में जब हर हाथ जोड़कर खड़ा होना स्वाभाविक था, तब नेताओं का यह रवैया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने इसके बाद दलित-आदिवासी वर्ग के प्रति झूठी हमदर्दी और सम्मान दिखाने का दिखावा करते हुए भोजन कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेसी नेता के निवास पर किया गया।इस आयोजन का असल सच तब उजागर हुआ जब पता चला कि दलित-आदिवासी बस्ती में सिर्फ बैठक रखी खाना किसी गरीब के घर का नहीं, बल्कि भोजनालय से मंगवाया गया था।
केवल फोटो खिंचवाने और राजनीति चमकाने की नीयत से होटल के खाने को दलित सम्मान का नाम दे दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार । इस पूरे ड्रामे के दौरान कांग्रेसी नेता कैमरे के सामने मुस्कुराते रहे जबकि जमीनी हकीकत यह थी कि दलित-आदिवासी समाज के मान-सम्मान को महज़ एक प्रचार माध्यम बनाकर रखा गया।
यह स्थितिउस जिले का है जहां देवास, खातेगांव, बागली, हाटपिपलिया और सोनकच्छ जैसी पांचों विधानसभा सीटों पर जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है। चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने के बावजूद कांग्रेस के नेता अपनी कमियों से सबक लेने के बजाय इस तरह के हवाई आयोजनों से अपनी साख बचाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
सियासी गलियारों में अब इस नजारे पर जमकर चुटकियां ली जा रही हैं। दलित-आदिवासी समाज के सम्मान के नाम पर होटल का खाना परोसकर केवल तस्वीरें खिंचवाई जाएं, तो जनता के बीच उनकी क्या साख बचेगी? जब उसके अपने पदाधिकारी ही अपनी राजनीति की लुटिया डुबोने और कब्र खोदने का काम इतनी मुस्तैदी से कर रहे हैं!_वही पत्रकारो से चर्चा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री मनीष चौधरी ने अपने एक वर्ष के कार्य काल की उपलब्धि गिनाई और कहाकि वह किसानो मजदूरो गरीबो के हित पार्टी के दिशा निर्देशो के अनुसार जिले मे आंदोलन कर चुके है वही कई ज्वलंत समस्याओ पर भी सरकार घेरते रहे है वही संगठन की मजबूती के पंचायत स्तर . पर समिति गठन पूर्णता की ओर है ।
सड़क तथा अन्य स्थानीय समस्याओ के लिए भी उन्होंने उचित प्रयास करने का वादा कियाइस दौरान ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष अकरम खान सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे ।
