कन्नौद मे 16 मई को शनी देवता जन्मोत्सव मनाया जायेगा।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास जिले का कन्नौद नगर धार्मिक कार्यकमो के आयोजन मे अपना विशिष्ट स्थान रखता है यहाँ भगवान की कृपा से कार्यकृम की रूपरेखा तैययार होती है और देखते देखते सब संभव हो जाता है।

इस वर्ष शनिवार अमावस्या तथा शनि जन्म दिवस एक साथ होने से ज्यादा महत्व माना गया है तालाब स्थित श्री खेडा पति हनुमान मंदिर परिसर मे स्थित श्री शनी देवता मंदिर मे भगवान श्री शनिदेव का जन्मोत्सव 16 मई 2026 को श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।

सुबह से यहाँ भगवान का पूजन अर्चन होगा तथा शाम को महाआरती होगी तथा उसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा ।

जिसमे क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी सज्जन परमपरागत रूप से उपस्थित रहेंगे तथा सहयोग और सेवा के साथ श्रद्धा के साथ भोजन करेंगे मंदिर के पुजारी पंकज जोशी के साथ विष्णु प्रसाद भारतीय अशोक उपाध्याय गोविंद तिवारी संतोष पण्डा कमलेष शर्मा अभय उपाध्याय सहित कई व्यक्तियो ने क्षेत्र वासियो से उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है ।

Leave a Comment