रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास कन्नौद विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल बागनखेड़ा में ऐम व्हाय के फाउन्डेशन , महुडिया द्वारा इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल एवं कैमरा सेट प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि विद्यालय के प्राचार्य श्री शंकर लाल यादव के प्रयासों एवं सतत समन्वय का परिणाम है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बागनखेडा सरपंच श्री हिम्मत सिंह राठौड़ ने की।
कार्यक्रम मे फाउन्डेशन महुडिया के प्रमुख श्री विजय बरड़े एवं श्री नीरज मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक डिजिटल शिक्षण संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुविधा जनक शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री अमित सोलंकी ने किया तथा अंत में श्री सुरेश चंद्र साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
