आनंद गवली की रिपोर्ट
खिरकिया। जिला हरदा की तहसील सिराली एवं विकासखंड खिरकिया के वन ग्राम घोड़ापाट में विद्यालय के निर्धारित समय से पहले बंद होने का मामला सामने आया है। स्कूल की स्थिति को लेकर सामने आई फोटो में शाम 4 बजकर 4 मिनट का समय दिखाई दे रहा है।
इसी समय स्कूल बंद होने की स्थिति को लेकर विद्यालय के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।बताया जा रहा है कि स्कूल की फोटो लिए जाने के दौरान फोटो में 4:04 बजे का समय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विद्यालय उस समय तक संचालित हो रहा था या उससे पहले ही स्कूल बंद कर दिया गया था।
पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।बीआरसी को दो बार फोन लगाया, फिर भी नहीं मिला जवाबमामले की जानकारी लेने और शिक्षा विभाग का पक्ष जानने के लिए बीआरसी रमेश पटेल को फोन लगाया गया।
उन्हें दो बार फोन किया गया, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके कारण विद्यालय के समय से पहले बंद होने के संबंध में उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।फोटो में दर्ज समय की भी हो जांचग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
जांच के दौरान विद्यालय का उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय संचालन का निर्धारित समय तथा स्कूल बंद होने की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। साथ ही फोटो में दिखाई दे रहे 4:04 बजे के समय को भी जांच में शामिल किया जाए।वन ग्राम घोड़ापाट के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय में निर्धारित समय के अनुसार नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
