कांटाफोड़ में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का भव्य आयोजन,पत्रकारों को वितरित किए गए परिचय पत्र, संगठन विस्तार के तहत सौंपे नियुक्ति पत्र,प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

कन्नौद रिपोर्टरविनोद भूतडा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कांटाफोड़ में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक कन्नौद द्वारा पत्रकार परिचय पत्र वितरण एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान पत्रकारों को परिचय पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम में संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं पत्रकार हितैषी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणपत पटेल रहे।

विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस नेता मनोज होलानी, नायब तहसीलदार राजाराम कन्नौजे, कांटाफोड़ थाना प्रभारी आराधना रायकवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी विधि सिरोलिया, नगर परिषद अधिकारी मुकेश चौबे, भाजपा अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष टिंकी बारेला, मप्र वेयरहाउस कांटाफोड़ शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह राजपूत, शासकीय विद्यालय प्राचार्य विजय तिवारी, तहसील समन्वयक गायत्री परिवार पुरुषोत्तम परमार एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रभारी प्राचार्य दिनेश वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

।संभाग अध्यक्ष मनोज जैन ने अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों एवं पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ लगातार पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन पूरे प्रदेश में तेजी से विस्तार कर रहा है संघ – पत्रकार सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रहे हैं, जिसके कारण संगठन के प्रति पत्रकारों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। संगठन विस्तार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं।

जिसमे जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा जिला सचिव दीपक धारीवाल . ब्लांक अध्यक्ष रविंद्र परमार ब्लांक सचिव मनोज डाबी को ब्लांक उपाध्यक्ष डॉ. बाबूलाल चौधरी , आनंद योगी आकाश सेठी ब्लांक सहसचिव अरविंद भूतड़ा ब्लांक कोषाध्यक्ष राजकुमार मोदी को नियुक्त किया गया।

सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।जिला अध्यक्ष अरविंद चौकसे ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़कर एक सशक्त एवं प्रभावी इकाई तैयार की जाएगी, ताकि पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जा सके ।

अतिथियों ने पत्रकार हित में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नए सदस्य के रूप में सुनील शर्मा को संगठन से जोड़ा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे पत्रकार साथी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष कन्नौद रविन्द्र परमार द्वारा सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन ने पत्रकार एकता एवं संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली संदेश दिया।

Leave a Comment