मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लांक कार्य कारिणी घोषित ।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री शलभ भदोरिया के निर्देशन मे उज्जैन संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जैन तथा देवास जिला अध्यक्ष श्री अरविंद चौकसे के मार्गदर्शन मे पिछले दिनो कन्नौद ब्लांक अध्यक्ष पद पर श्री रविंद्र परमार कांटाकोड निवार्चित हो चुके है उन्होने अपनी कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल चौधरी सतवास ।

श्री आकाश सेठी पानी गांव श्री आनंद योगी सतवास को नियुक्त किया वही कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार मोदी कन्नौद को नियुक्त किया सचिव श्री मनोज डाबी लोहारदा तथा सहसचिव श्री अरविंद भूतडा लोहारदा नियुक्त किए गए।

सभी पदाधिकारियो को सभी सदस्यो व्दारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा संघ की मजबूती के लिए सतत प्रयास करने का वादा किया।

Leave a Comment