एम.डी. ड्रग्स प्रकरण में थाना हंडिया पुलिस की कार्रवाई — सह-आरोपी अनिल जाट गिरफ्तार, 1.14 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद।

हंडिया।पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना हंडिया पुलिस द्वारा दिनांक 05.09.2026 को 8.93 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्रम पिता मोजीराम जाट, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम अतरसमा, थाना सिविल लाइन, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 396/26, धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट में आगे की विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

*मेमोरंडम के आधार पर सह-आरोपी की गिरफ्तारी* प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी विक्रम जाट के मेमोरंडम कथन के आधार पर उसके द्वारा अवैध एम.डी. ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी दी गई।

उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा जांच एवं तस्दीक की गई।विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अनिल जाट पिता लक्ष्मीनारायण जाट, उम्र 38 वर्ष, निवासी भैरोपुर की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा कोलीपुरा एवं तलाई टप्पर के बीच से सह-आरोपी अनिल जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1.14 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

*कानूनी कार्रवाई* सह-आरोपी अनिल जाट को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से बरामद 1.14 ग्राम एम.डी. ड्रग्स को विधिवत जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया।प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

Leave a Comment