संवाददाता आनंद गवली
सिराली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिराली नगर में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गुर्जर छात्रावास से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों में देशभक्ति का जज्बा और उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा में व्यापारी संघ के अध्यक्ष शेख असलम, उपाध्यक्ष महेंद्र मालवी, सचिव आशीष पवार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं अन्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा।
इस आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग और सहभागिता बना रहा। सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल सहित पुलिस प्रशासन की टीम यात्रा के दौरान मौजूद रही और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।गुर्जर छात्रावास से शुरू हुई तिरंगा यात्रा गांधी चौक होते हुए नए बस स्टैंड पहुंची।
इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गुर्जर छात्रावास पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का विधिवत विराम किया गया।यात्रा के दौरान युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह के आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में व्यापारी संघ, नागरिकों और प्रशासन का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
