हरदा जिले कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुंवर अभिजीत शाह आज टिमरनी नगर के दौरे पर रहे उन्होंने स्थानीय स्टेशन चौराहे पर व्यापारियों से चर्चा की ब्रिज निर्माण के चलते हो रही परेशानियों को देखा एवं निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की बात कही ।
स्थानीय चौराहे पर ऑटो चालकों और पान की गुमटी लगाने वाले दुकानदारों फल दुकानदारों ने विधायक जी से मांग की कि नए बस स्टैंड परिसर में दुकान आबंटित की जावे, विधायक जी ने आश्वस्त किया की किसी के भी साथ भेदभाव नहीं होने दिया जावेगा ।
विधायक श्री अभिजीत शाह उपरीत परिवार, एवं वार्ड नंबर 8 में कुशवाहा परिवार के यहां पहुंचे एवं शोक संवेदना व्यक्त की विधायक श्री अभिजीत शाह वार्ड नंबर 5 परसाई कॉलोनी मे पहुंचे जहां विगत दिनों आग लग जाने से तीन परिवारों की गृहस्थी का सामान जल गया था विधायक जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर शासन की ओर से शीघ्र अधिक से अधिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु कहा।
विधायक महोदय ने कहा की उनका प्रयास है कि प्रति परिवार कम से कम 1लाख रुपए कीराशि मिले अपने नगर भ्रमण के दौरान विधायक श्री अभिजीत शाह कांग्रेस के साथ सभी साथी उपस्थित रहे।
