.देवास रिपोर्टर – विनोद भूतडा
देवास। जिला मे हरणगांव क्षेत्र मे ” । गंभीर अपराधों में सत्यता प्रतित होने पर स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की विवेचना कर एवं संपूर्ण टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है जिसके चलते पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा है एवं लगातार गंभीर अपराधों में कार्यवाही करने में देवास पुलिस सफल रही है।
इसी तारतम्य मे पुलिस थाना हरणगांव पर आरोपी देवेंद्र पिला देवीलाल देवडा उम्र 23 साल निवासी ग्राम काकरिया हरणगांव जिला देवास के विरुद्ध थाना हरण गांव पर छेडछाड करने का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अभिषेक मिह सेगर के द्वारा की गयी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया।प्रकरण के माननीय न्यायालय में विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा जारी समस्त आदेशिकाओं की तामीली समय से कराई गई।
प्रकरण की पैरवीकर्ता अतिररिक्त लोक अभियोजक अमित दुबे द्वारा अभियोजन की सटीक पैरवी की उक्त प्रकरण में विवेचक की उत्कृष्ट विवेचना के फलस्वरूप अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश खातेगांव सीता कनौजिया ने आरोपी देवेंद्र पिता देवीलाल देवड़ा उम्र 23 साल निवासी ग्राम काकरिया हरणगांव जिला देवास को छेडछाड करने के संबंध में 03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3.000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के अनुसार इस वर्ष 2026 में देवास पुलिस ने कई मामलो मे कानूनी कार्यवाही कर पीडितों को न्याय दिलवाया है।पुलिस अधीक्षक ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली समस्त टीम को प्रशंसित करते हुए आगामी प्रकरणों में और अधिक सक्रियता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आदित्य तिवारी ने पुलिस निरीक्षको को प्रशस्थि पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।
