मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयोग की शवयात्रा।

हरदा।योगेश चौहान बोले – “भाजपा के दबाव में काम कर रहा चुनाव आयोग”घंटाघर से नारायण टॉकीज तक निकाला विरोध मार्च, चुनाव आयोग का दाह संस्कार कर जताया आक्रोशमीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के विरोध में आज युवक कांग्रेस के नेतृत्व में घंटाघर से नारायण टॉकीज तक चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई। नारायण टॉकीज चौराहे पर चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना किसी ठोस आधार के निरस्त किया गया, जबकि कांग्रेस द्वारा उठाए गए तथ्यों और आपत्तियों पर कोई गंभीर सुनवाई नहीं की गई।योगेश चौहान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य कर रहा है।

लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज देश की कई संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनता सब कुछ देख रही है और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हर प्रयास का जवाब आने वाले समय में जनता स्वयं देगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता अन्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और स्वतंत्र संस्थाओं पर निर्भर करती है। यदि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखना सभी संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, हेमंत टाले, भूपेश पटेल, अहद खान, सुरेंद्र जैन, रविशंकर शर्मा, गोविंद व्यास, सुरेंद्र सराफ, संतु राजपूत, सूरज सिंह राजपूत, गौरीशंकर शर्मा, अनिल शर्मा, आशुतोष कोठारी, असलम खान, अमीर पटेल, राहुल जायसवाल, अजय राजपूत, विक्की अली, समद खान, रमेश सोनकर, सुनील गीते, संजय दशोरे, नीरज किरार, अतुल, रयान हुसैन, इमरान खान, हार्दिक जायसवाल, मुकेश यादव, प्रमोद केवट, कृष्णा विश्नोई, सुनील राजपूत, भूपेश बवाल, युवराज तोमर, पियूष राजपूत, अस्तित्व सोनी, आसिफ अली, अयाज खान, सिद्धू विश्नोई, सुहागमल विश्नोई, ब्रज विश्नोई, प्रवीण विश्नोई, पिंकू जायसवाल, सुमित तिवारी, भूरा ठाकुर एवं प्यारेलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा के अंत में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment