युवाओं ने बचाई हिरण और शावक की जान।

शनिवार सुबह पाहनपाट और कुंडिया के बीच ग्रामीण राधेश्याम प्रजापत को पशु चराते समय सूखे कुवे में एक मादा हिरण एवम शावक दिखाई दिए इस पर उन्होंने अपने परिचित सारंगपुर निवासी सदासुख विश्नोई को सूचना दी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपने साथी हिमांशु विश्नोई, उपसरपंच ऋषि विश्नोई सारंगपुर और पप्पू गहलोद पाहनपाट ले कर उक्त स्थान पर पहुंचे, एवम वन विभाग बरमलाय को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे कर युवाओं ने साहस एवम तत्परता दिखाते हुए निकालने के प्रयास प्रारंभ किए।जन अभियान परिषद में परामर्शदाता एवम समाजसेवी ऋषि विश्नोई एवम पप्पू गहलोद रस्सी के सहारे कुवे में उतरे एवम सदासुख और हिमांशु विश्नोई ने रस्सी के सहारे हिरण शावक को बाहर निकाला।

बाहर निकलते ही हिरण एवम शावक उछाले मारते हुए आंखो से ओझल हो गए जैसे खुशी से उछल कर कह रहे हो की धन्यवाद हमे पुनः आजाद करने के लिए। बाहर निकालने तक वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी।

Leave a Comment