कन्नौद शासकिय महाविद्यालय मे रंग रोगन नही किया गया

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

कन्नौद।शासकिय कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय कन्नौद मे पिछले पांच छ वर्षो से रंग रोगन नही किया गया हैमहाविद्यालय प्रबंधन की उदासीनता है कि सरकार तथा छात्र छात्राओ से प्राप्त अध्ययन शुल्क की राशि उपलब्ध होने के बाद भी यहां रंग रोगन साफ सफाई नही की गयी है।

जबकि संस्थाओ मे साफ सफाई रंग रोगन का कार्य प्रबंधन को प्राथमिक ता से कराना चाहिये ओर राशी नही है तो शासन से मांग करना चाहिये लेकिन यहां तो धन राशि उपलब्ध होने के बाद भी रंग रोगन सुधार कार्य नही किया गया विद्यार्थियो के अनुसार यहां कक्षाओ तथा परिसर की दिवारे बेहद मटमैली दिखाई दे रही है ।

इस सम्बन्ध मे महाविद्यालय से सूचना अधिकार अंतर्गत जानकारी मांगी तो पत्र क्र 588 दिनांक 23 – 9 – 2026 के माध्यम बताया गया कि वर्ष 2021 – 22 मे न तो कोई राशि प्राप्त हुई और नही कोई खर्च किया गया वर्ष 2022 – 23 मे मे 5 00000 ( पांच लाख )रुपये प्राप्त हुये तथा 95 220 पिचानवे हजार दो सौ बीस )रुपये की राशि से कुछ सुधार किया गया तथा 40 4 780 चार लाख चार हजार सात सौ अस्सी )रुपये की राशि शासन को प्रेषित कर दी गयी तथा वर्ष 202 3 – 24 वर्ष 2024 – 25 तक वर्ष 2025 – 26 मे भी नही कोई राशि प्राप्त हुई और नही कोई राशि किसी कार्य के लिए खर्च की गयी है ।

इस संबंध मे ध्यान योग्य विषय यह है कि पांच वर्ष मे मात्र एक वर्ष ही राशि प्राप्त हुयी तथा खर्च हुई चार वर्ष तक न तो राशि प्राप्त हुयी नही खर्च हुई यह जानकारी प्राचार्य प्रेम पाल के हस्ताक्षर युक्त पत्र के अनुसार है ।

Leave a Comment