हरदा नगर पालिका द्वारा चौक चौराहों का नामकरण किया गया ।

हरदा ।नगर पालिका परिषद हरदा की बैठक में नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला के सामने स्थित चौक का नाम मां नर्मदा चौक सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्रीमती भारती राजु जी कमेडिया द्वारा घोषित किया गया।

यह चौक की मांग काफी समय से समाज द्वारा की जा रही थी गौ एवं गौशाला उत्थान संघ जिला अध्यक्ष अनिल गीते ने इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष महोदय का हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया है साथ ही पार्षद एवं सभापति श्रीमती अंजना संदीप पाराशर एवं अध्यक्ष सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई दी है।

बहुत जल्द माननीय नगर पालिका अध्यक्ष एवं सामाजिक बंधुओं का गौसेवकों द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा ।

Leave a Comment