कन्नौद में तहसील विधिक सेवा समिति का आयोजन, विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत ।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा।

जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति, देवास कपील मेहता के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति कन्नौद द्वारा शासकीय महाविद्यालय कन्नौद में न्यायोत्सव मैराथन एवं विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में न्याय, विधिक जागरूकता, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा ।

अभिभाषक संघ के सह सचिव शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री मनीष भट्ट एवं द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अमित निगम , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद उषा उईके, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सोनाली शर्मा तथा शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य अतिथि गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को न्याय, अधिकारों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में प्रेरित किया। आयोजन के दौरान मैराथन के साथ विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उक्त शिविर में अतिथियो ने व्यक्त किया कि स्वास्थ्य जीवन का आधार है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

मेराथॉन में पहले राउण्ड में स्कूली छात्र-छाताओं ने भाग लिया वहीं दूसरे राउण्ड में सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया एवं तीसरे राउण्ड में महिला अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।

तीनों राउण्ड के संदर्भ में अलग-अलग मेडल, ट्राफियों और प्रशस्त्रीपत्र वितरीत किये गये।।कार्यक्रम में कन्नौद अभिभाषक संघ की ओर से सहभागिता की और मेराथॉन में भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि न्याय केवल न्यायालय तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।

विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता के साथ-साथ खेल और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए।कार्यक्रम के माध्यम से “न्याय तक पहुंच–सबका अधिकार” का संदेश दिया गया।

आयोजन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्टाफ , अभिभाषक संघ के सदस्य गण न्यायालय, न्यायालय के कर्मचारी गण एवं अन्य उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। और अंत में अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।

विद्यालय के शिक्षकों ने पूरा सहयोग प्रदान किया। स्पोर्टस कोआडिनेटर श्री कमल सोलंकी ने विशेष योगदान दिया। माडल स्कूल और एक्सीलेंस स्कूल के स्पोर्टस टीचर भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment