कन्नौद रिपोर्टरविनोद भूतडा
कन्नौद। कन्नौद को स्वतंत्र जिला घोषित किए जाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ कन्नौद ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम श्रीमती प्रिया चंद्रावत को ज्ञापन सौप कर कन्नौद को जिला बनाने की मांग पर शीघ्र विचार कर घोषणा किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में अधिवक्ता संघ ने कन्नौद को जिला बनाए जाने के पक्ष में प्रशासनिक, भौगोलिक एवं विकास संबंधी कई महत्वपूर्ण तर्क प्रस्तुत किए हैं।कन्नौद में पहले से मौजूद है आवश्यक प्रशासनिक ढांचाज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कन्नौद में पूर्व में नर्मदा जिले का मुख्यालय रह चुका है।
वर्तमान में यहां 5 न्यायालय, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय, अतिरिक्त जिला न्यापाल , पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय, पंजीयक कार्यालय, उप जेल, अनुविभागीय कृषि कार्यालय, दूरभाष विभाग लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं।
साथ ही नागपुर से चलने वाली 6 ट्रेनें तथा रेलवे का प्रमुख केंद्र भी कन्नौद में स्थित होने का उल्लेख किया गया है।देवास से 110 किमी दूरी, ग्रामीणों को होती है परेशानीज्ञापन में कहा गया है कि कन्नौद से देवास की दूरी लगभग 110 किलोमीटर है।
इतनी दूरी के कारण आम नागरिकों, किसानों और विद्यार्थियों को प्रशासनिक एवं न्यायालयीन कार्यों के लिए देवास आने-जाने में समय और धन खर्च करना पड़ता है।संघ का कहना है कि कन्नौद को जिला बनाए जाने से क्षेत्र में औद्योगिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं पर्यटन विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
आष्टा-सतवास और खंडवा जाने वाले मार्ग का भी उल्लेखज्ञापन में बताया गया है कि कन्नौद से आष्टा एवं सतवास तथा खंडवा जाने के लिए सीधा मार्ग है। कन्नौद को जिला बनाने की मांग समय-समय पर उठती रही है और वर्तमान में भी कन्नौद को जिला बनाने की मांग लगातार की जा रही है।
नए कार्यालय खोलने की आवश्यकता नहीं होने का दावाअभिभाषक संघ ने ज्ञापन में यह भी तर्क दिया है कि कन्नौद में पहले से अनेक बड़े कार्यालय एवं संस्थान मौजूद हैं। कलेक्टर कार्यालय के लिए वर्तमान अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय को उपयोग में लिया जा सकता है, जबकि नया जिला न्यायालय बनने पर वर्तमान न्यायालय परिसर में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने की बात कही गई है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कन्नौद में थाना, अस्पताल, बैंक तथा अन्य जनसुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। संघ ने कन्नौद की भौगोलिक एवं प्राकृतिक स्थिति को देखते हुए भी इसे जिला बनाए जाने को उचित बताया है।
अभिभाषक संघ कन्नौद ने ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा मुख्य सचिव भोपाल को भी भेजी है।
अधिवक्ता संघ कन्नौद ने मांग की है कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए कन्नौद को स्वतंत्र जिला घोषित किया जाए। ज्ञापन सौंपते हुए संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।