खातेगांव। थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सोमवार को पुलिस ने मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों करम सिंह, राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और पाटेन्द्र जायसवाल को खातेगांव न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने दो आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए, जबकि दो आरोपियों को पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर सौंपा है।
जानकारी के अनुसार, पाटेन्द्र जायसवाल को 22 नवंबर तक और मनीष जायसवाल को 20 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस अवैध शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क और उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगी है। इसी जांच के तहत पुलिस ने टिमरनी से एक कार भी जब्त की है।
आठ लोगों पर दर्ज हुआ था मामला थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी हत्याकांड और अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें भूपेंद्र राणा, विजय राव, संदीप बर्मन, राहुल जायसवाल, करम सिंह, मनीष जायसवाल, पाटेन्द्र जायसवाल और मोहिन जायसवाल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, राहुल जायसवाल और करम सिंह सहित पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं मोहिन जायसवाल की मृत्यु हो चुकी है। अब दो आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है।
अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क पर पुलिस की नजरहत्याकांड के साथ जुड़े अवैध शराब कारोबार की कड़ियों को जोड़ने में पुलिस जुटी हुई है। टिमरनी से कार जब्त किए जाने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, कारोबार में उनकी भूमिका और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।आने वाले दिनों में पुलिस पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।